सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस , सात घायल

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । शिवपुरी थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर शनिवार शाम एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा उस स्थान पर हुआ, जहां सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। बस में कुल 25 यात्री, एक चालक और एक परिचालक सवार थे। सभी यात्री चारधाम यात्रा से लौट रहे थे और बद्रीनाथ धाम से हरिद्वार एवं ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस संख्या UK14PA0605 कलथरी डंपिंग पॉइंट के पास रोजेट होटल के समीप पहुंची ही थी कि चालक की खिड़की अचानक खुल गई। चालक खिड़की बंद करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बता दे सात यात्रियों को हल्की चोटें आई है । हादसे में बस में सवार सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों में शामिल यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. सोनम गुप्ता (28 वर्ष) पुत्री ज्ञानचंद
2. मुन्नी देवी (56 वर्ष) पत्नी ज्ञानचंद
3. चंद्र प्रकाश गुप्ता (62 वर्ष) पुत्र रामचरण
4. संजय चौरसिया (59 वर्ष) पुत्र पन्नालाल
5. सीता देवी (38 वर्ष) पत्नी राम प्रसाद
6. कुमारी शबनम (32 वर्ष) पत्नी अभिमन्यु
7. मनीष गिरी (44 वर्ष)
सभी घायल यात्री लखीमपुर खीरी के निवासी बताए गए हैं।
अन्य यात्री सुरक्षित, दूसरे वाहन से भेजा गया

हादसे के बाद शेष 18 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रशासन द्वारा उन्हें दूसरे वाहन की व्यवस्था कर ऋषिकेश होते हुए उनके गंतव्य लखीमपुर खीरी के लिए रवाना किया गया। चालक और परिचालक की जानकारी बस चालक की पहचान राजेश पुत्र जगदीश निवासी सुभाषनगर, क्लेमेंटाउन, देहरादून के रूप में हुई है, जबकि परिचालक सोनू पुत्र परमजीत निवासी ढाक पट्टी, राजपुर, देहरादून बताया गया है ।
[banner id="1202"]





























