Blog
शराब के नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी , गाड़ी सीज चालक को लिया हिरासत में

हरिद्वार । पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में सोमवार को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा नया पुल के पास एक आल्टो कार को चैक किया गया जिसको वाहन चालक धीरज पुत्र हुकम सिंह निवासी कलाली थाना नहरौर जिला बिजनौर चला रहा था, नशे में प्रतीत होने पर एल्कोमीटर से चैक करने पर चालक के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी चालक को हिरासत में लिया गया व गाड़ी को सीज किया गया ।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद गोला , कॉन्स्टेबल सुनील चौहान शामिल थे।
[banner id="1202"]





























