Blog

कैमिस्ट एसोसिएशन ने किया राष्ट्रव्यापी बंद का समर्थन

ऋषिकेश । कैमिस्ट एसोसिएशन ऋषिकेश ने ऑनलाइन फार्मेसी और ई-फार्मेसी के विरोध में 20 मई बुधवार को शहर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया है। लेकिन आपातकालीन स्थिति में मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन देंगे। बता दे कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर होने वाले इस राष्ट्रव्यापी बंद में देशभर के करीब लाखों केमिस्ट और दवा विक्रेता शामिल होंगे। कैमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि कॉरपोरेट घरानों द्वारा संचालित ऑनलाइन दवा कंपनियां बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के दवाएं बेच रही हैं। इससे न केवल छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से ई-फार्मेसी पर तत्काल रोक और सख्त नियंत्रण की मांग की है। बुधवार को ऋषिकेश के सभी रिटेल मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इससे शुगर, बीपी, थायराइड जैसी नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है। हालांकि अस्पतालों से जुड़े मेडिकल स्टोर और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर दवाइयां उपलब्ध रहेगी। वही एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और दवा व्यवस्था की सुरक्षा के लिए है।

उन्होंने मरीजों से अपील की है कि वे जरूरी दवाओं का स्टॉक 20 मई से पहले ही पूरा कर लें। बता दे फिलहाल प्रशासन की ओर से इस बंद को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button