शहीदों का सम्मान करना हम सभी का है कर्तव्य : अग्रवाल
शहीद जीत बहादुर गुरुंग की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में गोरखाली समाज के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के शहीद जीत बहादुर गुरुंग की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। अग्रवाल ने मांग को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर सकारात्मक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है और इस प्रकार के प्रस्तावों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा।

मौके पर गोरखाली सुधार सभा ऋषिकेश की अध्यक्ष माया घले, गोरखाली सुधार सभा रायवाला के अध्यक्ष टीका बहादुर थापा, गोरखाली सुधार सभा रानी पोखरी के अध्यक्ष बीपी शर्मा, गोर्खाली सुधार सभा छिद्दरवाला के अध्यक्ष किशन थापा,लक्ष्मी गुरुंग, साईं मंदिर ऋषिकेश के अध्यक्ष अशोक थापा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, विशाल गौतम, अरविन्द क्षेत्री सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























