Blog

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला सम्मान

ऋषिकेश। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पिथौरागढ़ स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने उन्हें पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह ने विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उमाकांत पंत ने बहुत ही कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि पंत ने शिक्षक की वास्तविक भूमिका को सार्थक करते हुए विद्यार्थियों को सफलता के शिखर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम, मेरिट सूची में विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी, कमला नेहरू पुरस्कारों में सफलता तथा विद्यार्थियों के समग्र मार्गदर्शन के माध्यम से शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिलाने जैसे अनेक कार्य उनके नेतृत्व में संपन्न हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय हैं।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह एवं विवेकानंद इंटर कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मां गंगा से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button