Blog
रानीपुर पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार , देशी शराब बरामद

हरिद्वार । रानीपुर पुलिस ने शराब तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कल दिनांक 11-09-2026 को छापेमारी की कार्यवाही करते हुये प्राचीन हनुमान मन्दिर सेक्टर-4 से एक शराब तस्कर नीशू को दबोचकर उसके कब्जे से कुल 40 पव्वे देशी शराब सन्तरा मार्का बरामद की। आरोपी के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 314/26 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीशू पुत्र धर्म सिंह नि0 मौहल्ला कडच्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है ।

पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल जगदेव, कानि0 सर्वजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
[banner id="1202"]








































