जनता ने पुलिस अधिकारियों के लिए किया सम्मान समारोह का आयोजन

ऋषिकेश । ग्रामसभा भट्टोंवाला में हुए गोलीकांड प्रकरण में स्थानीय युवाओं मनीष व्यास, जसपाल रावत, राकेश राणा एवं संजय राणा सहित अन्य दो अपराधियों तथा उनके सरगना के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने पर क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार वोरा, प्रभारी निरीक्षक कैलाश भट्ट, उपनिरीक्षक भरत सिंह रावत, उपनिरीक्षक सुमित चौधरी, उपनिरीक्षक सतपाल, उपनिरीक्षक मनोज रावत, हैड मुहर्रिर विपिन भाटी, एसओजी हैड कांस्टेबल
विपिन सैनी, हैड कांस्टेबल स्वास्तिक , एसओजी कांस्टेबल मनोज, कांस्टेबल शेखर सैनी, एसओजी कांस्टेबल नवनीत नेगी तथा कांस्टेबल दिगंबर चौहान को शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है । कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों के विरुद्ध की गई त्वरित कार्रवाई से आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। स्थानीय युवाओं अपनी जान पर खेलकर बहादुरी का परिचय देते हुऐ गोलीकांड के एक अपराधी को पकड़ा और पुलिस ने जिस तत्परता और साहस का परिचय देते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया, वह सराहनीय है और इससे समाज में अपराधियों के मन में कानून का भय उत्पन्न होगा भविष्य में भी पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहेंगे तो समाज उनके प्रति अपना सम्मान और सहयोग इसी प्रकार व्यक्त करता रहेगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध मुक्त एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है । भट्टोंवाला ग्रामप्रधान संगीता राणा व गढ़ी ग्राम प्रधान बॉबी रांगढ ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामसभा क्षेत्र में समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने तथा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जाना चाहिए अगर अभियान निरंतर चलाया गया तो क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहेगी और आने वाले समय में शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। वही एडवोकेट लालमणि रतूड़ी व हिमांशु पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं और युवाओं व पुलिस ने जिस बहादुरी का परिचय दिया और ग्राम वासियों ने उनका सम्मान किया उससे पुलिस का और ज़िम्मेदारी बढ़ जाती है ।

मौके पर ग्राम प्रधान शबनम, ग्राम प्रधान बॉबी रांगढ़, पार्षद सत्या कपरूवान, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि लालमणि रतूड़ी, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हिमांशु पंवार, पंचायत सदस्य शीशपाल रावत, पंचायत सदस्य पंवार, समाजसेवी बालेन्द्र पोखरियाल, टीटू राणा, मनोज गुसाईं, वीरपाल राणा, हरीश रावत, सलोचना रांगढ़, आज़ाद राणा, राजेंद्र पंवार, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल पंवार, हरीश उप्रेती, नरेपाल सिंह राणा, शिवानी रावत, गौरा देवी, यशोदा, महेन्द्र सिंह रावत, मोहन सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह नेगी, चंचला राणा, किशन सिंह राणा, दयाल सिंह, हेमन्त पुरी रमोला, सरस्वती व्यास, उर्मिला देवी राणा, शंकुतला देवी, पुष्पावती, विमला देवी, यमुना देवी, सरस्वती, सीता देवी, गीता देवी, राजी रेखा, अन्तरा देवी, मीना पाल, सोनू रावत, वंदना, मुनिया, रीता, मीना, पिंकी देवी, सुनीता देवी ,अंकिता अन्य मौजूद थे।
[banner id="1202"]





























