Blog

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर एनएसयूआई ने किया वृक्षारोपण

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) ।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ऋषिकेश NSUI महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव के नेतृत्व में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र चंद रमोला द्वारा पौधारोपण कर किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। उनके जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर संगठन ने समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का प्रयास किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जन्मदिवस को सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में मनाने का संकल्प लिया।

मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल स्नेह, सिद्धार्थ सीड, छात्र नेता मानव रावत, दीपक कुशवाहा, ऋतिक कुशवाहा, अनमोल, शुभम, सुजल थापा अन्य उपस्थित रहे।।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button