लोकल रोटेशन की बैठक मे लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

ऋषिकेश । संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति टीजीएमओ एवं यातायात की बैठक अध्यक्ष नवीन चन्द रमोला जी की अध्यक्षता मे टी जी एम ओ कार्यालय मे संपन्न हुई । बैठक की शुरुआत मे यातायात सहकारी संघ के नवनिर्वाचित संचालक मंडल का टी जी एम ओ के संचालक मंडल ने माला एवं बुके देकर स्वागत किया टी जी एम ओ के अध्यक्ष जीतेन्द्र नेगी ने यातायात के अध्यक्ष सुधीर राय रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया उन्होंने अपने वक्तवय मे कहाँ की दोनों संस्थाए एक ही सिक्के के दो पहलु हैं और दोनों संस्थाओ का हित एक दूसरे से जुडा हैं पूर्व मे भी दोनों संस्थाए परस्पर सहयोगी रही हैं आगे भी एक दूसरे का सहयोग कर ही आगे बढ़ेंगे उपाध्यक्ष बलबीर रोतेला ने नए संचालक मंडल का स्वागत कर ये उम्मीद करी की हम एक दूसरे की अपेक्षाओं मे खरा उतरने का प्रयास करेंगे । यातायात के अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने दोनों संस्थाओ के संचालक मंडल को अपना भविष्य का रोड मेप बताया और विश्वास दिलाया की वाहन स्वामियों के हित मे कार्य किया जायेगा किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बर्ती जाएगी । लोकल रोटेशन के अध्यक्ष ने दोनों संस्थाओ का धन्यवाद किया बैठक मे यात्रा काल मे विश्वनाथ सेवा मे संचालित वाहन एवं लोकल रूट मे संचालित तीन वाहनों के ऊपर नियमों के विपरीत संचालन पर कार्यवाही की गई. और चेतावनी दी गई की भविष्य मे नियमानुसार ही वाहनों का संचालन हो ।

मौके पर नवीन चन्द रमोला अध्यक्ष लोकल लोकल रोटेशन , बलवीर सिंह रौतेला पूर्व अध्यक्ष , बलवंत सिंह बिष्ट प्रभारी लोकल रोटेशन , कुंवर सिंह नेगी अध्यक्ष विश्वनाथ सेवा , यसपाल राणा उपाध्यक्ष , बलवीर सिंह रौतेला , गजपाल रावत , मेघ सिह चौहान , रघुवीर सिंह रावत , कलम सिह नेगी , दाताराम रतूड़ी, मदन कोठारी, नरेश नौटियाल , मनोज आर्य, ओम प्रकाश रुडोला, बंटी नौटियाल, रामचंद्र सुयाल सहित अन्य उपस्थित रहें ।
[banner id="1202"]





























