Blog

ग्रेपलिंग ओपन बालक-बालिका विशेष प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

ऋषिकेश । जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल एवं खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य से आयोजित ग्रेपलिंग ओपन बालक-बालिका विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को ढालवाला स्थित ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 जून से 25 जून तक ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नेगी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और उचित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के माध्यम से वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजको, ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव अंतरराष्ट्रीय कोच नवीन रयाल एवं जिला खेल कार्यालय की सराहना की ।इस अवसर पर प्रशिक्षकों द्वारा शिविर की गतिविधियों एवं खिलाड़ियों की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित भी किया गया।

समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत , ग्रैपलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव नवीन रयाल , कोच अनुज गौड़ , शिवानी काला,महेश नोटियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button