Blog

मां गंगा का महाअभिषेक कर पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया

ऋषिकेश । यात्रा का उपदेश धार्मिक आध्यात्मिक जन जागरण पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के तहत आयोजित 19वीं गोमुख संकल्प कलश यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का महाअभिषेक एवं कलश पूजन वैदिक मंत्रों के साथ आचार्य ब्राह्मण के द्वारा मां गंगा का पूजन अभिषेक किया गया पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि 27 तारीख से 1 तारीख तक होने वाली यात्रा से पूर्व त्रिवेणी घाट में मां गंगा का पूजन समस्त मानव मात्र के कल्याण एवं सुख शांति स्मृति के लिए पूजन किया गया पूजन में सम्मिलित हुए संस्कार योगशाला के अध्यक्ष आचार्य नवीन जोशी श्री गंगा सेवा पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियालअध्यक्ष दिनेश डबराल महंत जगदीश प्रपन्नाचार्य महंत मनोज प्रपन्नाचार्य महंत रामकृपाल दास हर्षवर्धन शर्मा पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता चेतन शर्मा विवेक गोस्वामी मनमोहन शर्मा पार्षद रीना शर्मा श्री गंगा सभा के सचिव राहुल शर्मा कपिल गुप्ता महेश गुप्ता आदि ने सम्मिलित होकर मां गंगा का पूजन हवन विधि विधान के साथ किया गया । मां गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने के पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को संकल्प वध प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि जब तक आम आदमी गंगा स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होगा यह चुनौती बरकरार रहेगी  ।

यात्रा के संयोजक में रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि 27 तारीख को प्रातः 8:00 बजे ऋषिकेश नारायण भारत भगवान भारत मंदिर से महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में समस्त जनमानस भारत मंदिर से कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी और वहां से यात्रा प्रारंभ होगी ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button