Blog

अंकुर पब्लिक स्कूल में अल्फाबेट रैंप वॉक का किया आयोजन

ऋषिकेश । अंकुर पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अल्फाबेट रैंप वॉक का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को खेल-खेल में अंग्रेज़ी वर्णमाला से परिचित कराना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी A से Z तक विभिन्न अक्षरों की आकर्षक वेशभूषा में सजे हुए थे। प्रत्येक बच्चे ने अपने अक्षर से संबंधित एक शब्द को सुंदर एवं रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया। रंग-बिरंगी सजावट, मनमोहक परिधान और बच्चों की मासूम मुस्कान ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक बना दिया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप पर चलकर अपने-अपने अक्षर और उससे जुड़े शब्द का परिचय दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों का मन मोह लिया तथा सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। वही इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों में अक्षर पहचान, शब्दावली, मंच पर प्रस्तुति देने का आत्मविश्वास, संचार कौशल तथा रचनात्मक सोच का विकास हुआ। विद्यालय ने आकर्षक वेशभूषा तैयार करने में सहयोग देने वाले अभिभावकों की भी सराहना की।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के समग्र विकास एवं आनंदमय शिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अल्फाबेट रैंप वॉक हर्षोल्लास, उत्साह और सीखने के सुंदर अनुभव के साथ संपन्न हुई ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button