Blog

रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दो पूर्व विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा में लहराया परचम

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश के लिए अत्यंत गर्व एवं हर्ष का विषय है कि विद्यालय के दो पूर्व विद्यार्थियों मीनाक्षी पंवार (कक्षा XII, सत्र 2023–24) एवं अक्षांश चमोली (बैच 2024–25) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर विद्यालय, अपने अभिभावकों तथा उत्तराखण्ड का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प एवं निरंतर प्रयास के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है तथा यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. शूरवीर सिंह बिष्ट ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “पिछले वर्ष NEET परीक्षा के पेपर लीक होने की घटना के कारण देशभर के अभ्यर्थियों के बीच असंतोष, निराशा एवं मानसिक तनाव का वातावरण बन गया था। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में भी हमारे विद्यार्थियों ने धैर्य बनाए रखा, स्वयं पर विश्वास किया और दूसरे प्रयास में अपनी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।’ कठिन परिस्थितियाँ केवल उन्हीं लोगों की परीक्षा लेती हैं जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। हमारे विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से हर बाधा को पार किया जा सकता है। उन्होंने आगे बताया कि विद्यालय द्वारा शीघ्र ही दोनों सफल छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या तरंग बैली ने कहा मीनाक्षी पंवार एवं अक्षांश चमोली की सफलता विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए प्रेरणा है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सकारात्मक सोच के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य देवेंद्र बिष्ट, अकादमिक हेड अमित गांधी तथा समस्त शिक्षकगण ने दोनों सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मनोज बिष्ट सहित समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने दोनों विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के समर्पण तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत का परिणाम है। सभी ने दोनों विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएँ देकर विद्यालय, राज्य एवं देश का नाम निरंतर गौरवान्वित करेंगे।

वही विद्यालय परिवार ने दोनों सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे अपनी प्रतिभा एवं सेवाभाव से समाज में एक नई पहचान स्थापित करेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button