Blog

श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का किया आयोजन

रायवाला । श्री साईं बाबा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के नवनियुक्त छात्र-प्रतिनिधियों को पदभार सौंपने के लिए एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है इस दौरान यह समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता को प्रेरित करने और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। समारोह की शुरुआत प्रार्थना गीत से हुई। इसके बाद चयनित छात्र-छात्राओं को औपचारिक रूप से बैज और शैश (प्रमाण-पत्र) प्रदान किए गए तथा उन्हें उनके पदों की शपथ दिलाई गई। जिसमें हेड बॉय का पद अर्जुन रावत, हेड गर्ल का पद प्रियांशी पोखरियाल, स्पोर्ट्स कैप्टन बॉय निश्चेय क्षेत्री, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल सुहानी शर्मा, नानक सदन में से हाउस कैप्टेन का पद श्रेया को नेहरू सदन में से हाउस कैप्टेन का पद अनुष्का चौहान को टैगोर सदन में से हाउस कैप्टेन का पद वैष्णवी पुन को व कबीर सदन में से हाउस कैप्टेन का पद आरिया चौहान को दिया गया विद्यालय के प्रबंधक अनुराग शर्मा ने बताया कि यह पद केवल एक उपाधि नहीं, बल्कि विद्यालय के विकास और अनुशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी छात्रों को सहयोग और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अमित मंगाई ने सभी नवनियुक्त छात्र-प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अनुशासन और परिश्रम का महत्व अत्यंत आवश्यक है तथा इस तरह के आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने सभी छात्रों को मेहनत और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर सभी कार्यक्रमों को अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

इस अवसर पर कक्षा 10वी व कक्षा 12वीं 2025 – 26 के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिसमें प्रबंधक अनुराग शर्मा जी व प्रधानाचार्य अमित ममगाईं जी की तरफ बच्चों को देकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मौके पर स्कूली स्टाफ उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button