Blog

श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में लघु नाटिका व पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

रायवाला । विश्व स्तनपान सप्ताह अन्तर्गत श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में स्वस्थ जीवन स्वस्थ के लिए शिशु अवस्था में स्तनपान शरीर को स्वस्थ व मज़बूत बनाएं।थीम पर नवजात शिशु को माँ का स्तनपान क्यों जरुरी है विषयक लघु नाटिका व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अदिति कुकरेती प्रथम रही। रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर नवजात शिशुओं को माँ के दूध का महत्व व स्तनपान कराने के तौर तरीकों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ अन्तरमन परिवार की संस्थापक अध्यक्ष सुषमा बछेती, आरती पन्त व डॉ रजनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर गोष्ठी में बोलते हुए सुषमा बछेती ने कहा कि सत्य साईं अस्पताल द्वारा माताओं व शिशुओं को पूरी तरह निःशुल्क सेवा प्रदान करना सराहनीय पहल है। अस्पताल की पर्णतः निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखण्ड के मरीजों के लिए ईश्वरीय वरदान से कम नहीं है।
गोष्ठी में अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ द्वारा “स्वस्थ जीवन में माँ के दूध का महत्व” विषयक लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें नवजात शिशुओं को माँ के दूध के महत्व के बारे में बिस्तर से बताया गया और नवजात शिशु को स्तनपान कराने के तौर तरीको को भी समझाया गया। गोष्ठी में आयोजित स्तनपान से सम्बन्धित पोस्टर प्रतियोगिता में अदिति कुकरेती के पोस्टर को प्रथम स्थान मिला, हिमानी लोबरे द्वितीय स्थान, प्रेरणा पंवार तृतीय व रीतू चौथे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सुषमा बछेती, डॉ रजनी सिंह ने पुरस्कार व प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

मौके पर क्लिनिकल कोऑर्डिनेटर नीलम लता रजवाड़े, विशाल मधवाल, उषा रतूड़ी, विनय भट्ट, पूजा देवरानी, कंचन गुसाईं,
दीक्षा कंडवाल , सरोनटीन मन्मवती ,भुवनेश्वरी व मनीषा सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button