नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 12.06 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार । कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिटी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 12 अगस्त को गश्त के दौरान दुधियावन तिराहे के पास से संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के दौराना गीता कुटिर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 12 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद किया। आरोपी के खिलाफ अन्तर्गत धारा 08/21 NDPS ACT मु0अ0सं0 -401/2026 धारा 8/21 NDPS पंजीकृत किया गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को नशा सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में प्रकाश में आयी महिला का विवरण जुटा रही है। आरोपी इससे पहले में नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है ।आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 -263/2026 धारा 8/21 NDPS , मु0अ0सं0 -401/2026 धारा 8/21 NDPS
आरोपी की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कब्बाडी बस्ती लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा , व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट् , उ0नि0 नवीन चौहान , उ0नि0 ऋषिकान्त पटवाल ,कानि0 सन्दीप नेगी , कानि0 पवन शामिल थे।
[banner id="1202"]





























