रायवाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोर्खाली हरितालिका तीज महोत्सव

रायवाला ( राव शहजाद ) । रायवाला स्थित गणेश फॉर्म में भगवान शिव एवं माता पार्वती को समर्पित गोरखाली महिला हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता की। कार्यक्रम में पहुंचने पर अग्रवाल का तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं नेपाली टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने समाज के सभी लोगों को हरितालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भगवान शिव एवं माता पार्वती से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।
अग्रवाल ने कहा कि हरितालिका तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गोरखाली समाज ने अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जीवंत रखते हुए उत्तराखंड के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर अग्रवाल ने नेपाल में आई भीषण त्रासदी पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी से संकट की इस घड़ी में नेपाल के लोगों की हरसंभव सहायता एवं सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में हम सभी को मानवता के नाते अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नेपाल के लिए बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भेजी जा चुकी है। यह भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने आत्मीय संबंधों और प्रधानमंत्री के नेपाल के प्रति अपनत्व को दर्शाता है। भारत हमेशा संकट के समय अपने पड़ोसी देशों के साथ खड़ा रहा है और आगे भी मानवीय सहायता के लिए तत्पर रहेगा।


मौके पर गोरखा सुधार सभा के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, सरस्वती अधिकारी, माया गुरुंग, अलका क्षेत्री, डॉ. पदम सुबेधी, स्वामी हरि हरानंद, राधा रमन अधिकारी, पूर्व सैनिक अंबर गुरुंग सहित उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]








































