Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ग्रैंड पेरेंट दिवस

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में ग्रैंड पेरेंट दिवस बड़े हर्षोल्लास,स्नेह और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग,पूजा डंग, सचिव कैप्टन सुमंत डंग, महिमा डंग एवं विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु सहित सभी छात्र – छात्राओं के नाना-नानी व दादा-दादी के हार्दिक स्वागत के साथ हुआ एवं कक्षा चार की छात्र -छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम बच्चों के पालन-पोषण में प्रेम, ज्ञान, परंपराओं और शाश्वत मूल्यों के माध्यम से दादा – दादी व नाना-नानी की अमूल्य भूमिका को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया। प्री- प्राइमरी कक्षा के छात्र -छात्राओं ने सामूहिक रूप सेअपने नाना-नानी व दादा-दादी को समर्पित गीतों, नृत्यों और विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से अपना प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त की। कक्षा यू के जी के छात्र (वायव्या, समर्थ, ऋद्धिश, श्रीओम एवं नमन चमोली) ने ग्रैंड पेरेंट दिवस पर सुन्दर भाषण की प्रस्तुति दी। कक्षा एक से छात्र (अध्ययन व वेदवाणी) ने सुन्दर संस्कृत श्लोक की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में कई मनोरंजक गतिविधियाँ और खेल जैसे (म्यूजिकल चेयर, सुई धागे और बहुत से ) खेल खिलाये गए जिन्होंने नाना-नानी और नाती-पोतों को एक साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे उनके बीच बंधन और खुशी के सुंदर क्षण बने। दादा-दादी ने उत्साहपूर्वक गतिविधियों में भाग लिया और अपने अनुभव और आशीर्वाद नन्हे छात्र-छात्राओं के साथ साझा किए। वही विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने ग्रैंड पेरेंट दिवस पर सभी दादा-दादी व नाना – नानी की गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया और बच्चों को दयालु, सम्मानजनक और जिम्मेदार व्यक्ति बनाने में अंतर-पीढ़ीगत संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला है । विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने इस कार्यक्रम को स्मरणीय बनाने हेतु अध्यापक एवं अध्यापिकाओं और छात्र – छात्राओं के प्रयासों की भी सराहना की। कार्यक्रम का समापन दादा-दादी व नाना नानी की उपस्थिति, स्नेह और निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद के साथ हुआ।

कार्यक्रम इस महत्व को दर्शाता है कि दादा-दादी पीढ़ियों के बीच एक अनमोल सेतु हैं, जो पारिवारिक परंपराओं, मूल्यों और प्रेम को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्या सहित अध्यापिका दीपा शर्मा, अलीशा, बीवेता व अध्यापिका अमृता उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button