Blog

सीएम धामी के जन्मदिवस पर दुग्धाभिषेक कर की दीर्घायु की कामना

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 51वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, ऋषिकेश के जिला महामंत्री कौशल बिजलवान के नेतृत्व मे त्रिवेणी घाट पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का 51 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान त्रिवेणी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए मंगलकामना की गई।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मां गंगा के चरणों में प्रार्थना कर प्रदेश की प्रगति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की गई ।

मौके पर भाजयुमो के पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष सुजीत यादव , जिला मंत्री पंकज थपलियाल ,अभिषेक रावत ,राजू शर्मा ,संजय राजभर , विवेक शर्मा अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button