Blog

रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर एक शौचालय सील

हरिद्वार । नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में शनिवार को नगर निगम हरिद्वार की टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के समस्त सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई, रखरखाव, यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा निर्धारित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सीसीआर भवन के निकट स्थित सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था पाई गई। मौके पर यह भी पाया गया कि शौचालय संचालक द्वारा मूत्रालय के उपयोग के लिए यात्रियों से शुल्क लिया जा रहा था। इस पर नगर निगम टीम द्वारा यात्रियों से लिया गया शुल्क उन्हें वापस करवाया गया तथा संबंधित शौचालय को तत्काल ताला बंद कर सील कर दिया गया। नगर निगम टीम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक शौचालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित संचालकों एवं कर्मचारियों को शौचालयों में नियमित एवं बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शौचालयों में निर्धारित शुल्क एवं सुविधाओं के संबंध में यात्रियों से किसी भी प्रकार की अनियमित वसूली स्वीकार नहीं की जाएगी। सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता, रखरखाव एवं यात्रियों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर निरीक्षण उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक आकाश कुमार सहित अन्य उपस्थित

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button