Blog

कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री व राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर कम्युनिस्ट पार्टी के धर्मानंद लखेडा व जगदीश कुलियाल ने रामधुन गाकर उनको याद किया साथ ही विचार गोष्ठी आयोजित की गई और अंत में रामपुर तिराहा कांड के6 शहीदों की याद में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जयेंन्द्र रमोला कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री का जय जवान, जय किसान का उद्घोष देश के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा। आज आवश्यकता है कि हम दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा, शांति और एकता को मजबूत करें।

रमोला ने बताया कि आज जिस 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में बड़े धूमधाम से आयोजनों के साथ मनाया जाता था उनको अन्य नाम देकर इस जन्म जयंती के अस्तित्व का समाप्त करने की तैयारी की जा रही है जो हम नहीं होने देंगे । प्रदेश महासचिव दीप शर्मा व CPI के प्रदेश सचिव जगदीश चन्द्र कुलियाल ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही और आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है क्या ऐसे स्वतंत्र भारत का सपना गांधी व शास्त्री ने देखा था कि देश के उच्च पदों पर बैठे हुक्मरानों ने देश को बेचने का शुरू कर दिया हम इस महान दिवस पर गांधी व शास्त्री को याद करते हुऐ उनको वंदन करते हैं और राज्य आंदोलन में शहीदों को नमन करते हैं । महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

मौके पर पार्षद दल नेता देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, मनीष जाटव, सूरत सिंह कोहली, मनीष जाटव, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, मदन शर्मा, भूपेंद्र राणा, बप्पी अधिकारी, विनोद रतूड़ी, हरि सिंह नेगी, अमन गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, धर्मानंद लखेड़ा, अभय च, बृजभूषण बहुगुणा, सुमित चौधरी, शशिशरण, रवि थापा, हिमांशु कश्यप, नवनियुक्त छात्र संघ महासचिव रेहान बंदोलिया , डिंपल, प्रिया, राहुल, अर्पित
मौजूद थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button