Blog

प्रतीतनगर प्रधान के नेतृत्व में पेयजल बिलों को लेकर की सांसद रावत से शिष्टाचार भेंट

रायवाला । ग्राम प्रधान प्रतीतनगर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने देहरादून में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शिष्टाचार भेंट कर प्रतीतनगर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया है। शनिवार को प्रधान राजेश जुगलान ने ग्राम सभा की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। बता दे विशेष रूप से ग्रामवासियों के सामने उत्पन्न पेयजल बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की ज्वलंत समस्या को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। सांसद ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।ग्रामवासियों के हित में इस संवेदनशील विषय पर त्वरित पहल के लिए उनका हार्दिक आभार जताया है ।

प्रधान राजेश जुगलान ने बताया की सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा ग्राम पंचायत प्रतीतनगर के प्रतिनिधिमंडल में शामिल महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। यह प्रतीतनगर के लिए गर्व और सम्मान का पल है। मौके पर उप-प्रधान सुषमा नकोटी, पंचायत सदस्य रमेश शाह, स्वाति बिष्ट, सुश्री गीता थापा, मेघा चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button