रायवाला मुख्य मार्ग पर गड्ढों की समस्या को लेकर प्रधान ने PWD एक्शन से की वार्ता

रायवाला । रायवाला क्षेत्र के हनुमान चौक से प्राथमिक विद्यालय, प्रतीतनगर तक मुख्य मार्ग की सड़क बरसात के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है तथा सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे क्षेत्रवासियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर PWD विभाग के अधिशासी अभियंता जी से फोन पर वार्ता की गई। सड़क की वर्तमान स्थिति से संबंधित फोटो भी व्हाट्सऐप के माध्यम से विभाग को भेजे गए हैं। अधिशासी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि सड़क का निरीक्षण कर जल्द से जल्द गड्ढों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्य कराया जाएगा।

प्रधान सागर गिरि ने बताया की क्षेत्रवासियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग से अपेक्षा है कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि आमजन को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
[banner id="1202"]





























