व्यापारियों की किसी भी समस्या को लेकर संगठन हर स्तर पर उठाएगा आवाज : प्रतीक
व्यापारियों को दिए गए नोटिस के संबंध में एमडीडीए सहायक अभियंता से की मुलाकात

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । व्यापार नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने हरिद्वार रोड स्थित व्यापारियों के साथ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज से मुलाकात की। मुलाकात में व्यापारियों को दिए गए नोटिस के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई। बता दे गुरुवार को इस पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज द्वारा अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने आश्वस्त किया कि विभाग व्यापारियों के साथ है और किसी भी प्रकार की अनीति व्यापारियों के साथ नहीं की जाएगी। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे सदैव खड़े हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है और उनकी किसी भी समस्या को लेकर संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा। प्रशासन के साथ संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मौके पर हेमंत सुनेजा, रमेश अरोड़ा , संजय गुरविंदर , अशरफ अली समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























