Blog

निर्विरोध सदस्य जिला योजना समिति निर्वाचित होने पर किया भव्य स्वागत

मुनिकीरेती ( राव शहजाद ) । राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के जिला योजना समिति टिहरी गढ़वाल के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2026 में गजेंद्र सिंह सजवाण को निर्विरोध सदस्य जिला योजना समिति निर्वाचित होने पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती ढालवाला में ढोल नगाड़े बजाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने निर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण से क्षेत्र में विकास योजनाएं लाने की अपेक्षा की। इस दौरान निर्वाचित सदस्य गजेंद्र सिंह सजवाण ने मुनिकीरेती ढालवाला, तपोवन और देवप्रयाग के सभी सभासदों का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को लाने का संकल्प लिया।

मौके पर सभासद स्वाति पोखरियाल, बबीता रमोला, निशा नेगी, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, जेई सचिन, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, कर निरीक्षक आकाश अग्रवाल, लिपिक विकाश सेमवाल, आकाश कैन्तुरा, सफाई सुपरवाइजर राजू, महिपाल, मायाराम, बाबू सिंह, मनोज, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष कुलदीप, सचिव आकाश, उत्तरांचल सफाई संघ मुनिकीरेती के अध्यक्ष अमित अन्य उपस्थित थे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button