पुलिस ने होटल चेकिंग के दौरान जुए में होटल से 10 को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश । ऋषिकेश पुलिस ने गुमानीवाला स्थित होटल सदमार्ग परिवार में जुए का भंडाफोड़ करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है । घटना का विवरण:- 17 अक्टूबर को होटल चेकिंग के दौरान पुलिस टीम गुमानीवाला श्यामपुर क्षेत्र में पहुंची। होटल सदमार्ग परिवार के कमरा नंबर 102 में शोर होने पर पुलिस ने छापा मारा। कमरे में 10 व्यक्ति गोल घेरा बनाकर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से 208 ताश के पत्ते (4 सेट), 2, 80,130 रुपये नकद और 11 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में मु.अ.सं. 542/2026, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त में 1. रविन्द्र सिंह रावत (34) चोरखेड़ा पौड़ी, हाल पशुलोक ऋषिकेश, 2. अभिषेक रौतेला (26) लक्ष्मण झूला रोड, 3. मनोज (33) गुमानीवाला गली नं. 15, 4. संजय प्रजापति (32) आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा
5. कमल प्रजापति (25) आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा, 6. अजय प्रजापति (32) आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा, 7. शंकर प्रजापति (28) – आदर्श ग्राम कुम्हारवाड़ा, 8. मोहित (31) शिवा एनक्लेव, भरत विहार, 9. ऋषि (45) – चंद्रेश्वर नगर,10. सुल्तान सिंह (53) – मंशा देवी, गुमानीवाला शामिल थे।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, व.उ.नि. नवीन जोशी, उ.नि. सुमित चौधरी, अ.उ.नि. मनोज रावत, अ.उ.नि. मनीष पंवार, कांस्टेबल संदीप भट्ट, अशोक कुमार, तेज सिंह और दिनेश मेहर शामिल थे।
[banner id="1202"]






























