Blog

डॉक्टर ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ

देहरादून ( राव शहजाद ) । सोमवार को लोक भवन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति द्वारा जारी अधिपत्र पढ़कर सुनाया। शपथ के बाद राज्यपाल ने सम्मान गार्ड का निरीक्षण किया। मीडिया से वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि मैं देवभूमि की पावन धरती और जनता को नमन करता हूं। सेवा का अवसर देने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आस्था और संस्कृति का केंद्र है, चार धाम, आदि कैलाश, जागेश्वर धाम जैसे पवित्र स्थलों और पर्यटन के लिए विश्वविख्यात है । उन्होंने कहा कि यह देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है, जहां हर परिवार से कोई सदस्य सेना में है। मातृशक्ति सशक्त है और युवा, किसान कर्मठ हैं। प्रधानमंत्री के ’21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा’ के विजन को साकार करते हुए विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। राज्यपाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता संवैधानिक मूल्यों की रक्षा, पद की गरिमा बनाए रखना और सरकार व जनता के साथ मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, पर्यावरण, रोजगार और जनकल्याण की योजनाओं को गति देना है।

शपथ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, महेंद्र भट्ट, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद महाराज, डीजीपी दीपम सेठ सहित अन्य उपस्थित थे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button