Blog

30 अक्टूबर को प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में आयोजित होगी उत्तराखंड न्याय यात्रा

डोईवाला । 30 अक्टूबर को डोईवाला में आयोजित होने वाली उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों के संबंध में आज परवादून जिला कांग्रेस कार्यालय, डोईवाला में जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय यात्रा की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। उत्तराखंड न्याय यात्रा में कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला उपस्थित रहेंगे।परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि न्याय यात्रा के माध्यम से जनहित एवं न्याय से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से 30 अक्टूबर को डोईवाला में आयोजित होने वाली न्याय यात्रा में सहभागिता करने की अपील की। यात्रा प्रातः 10:00 बजे डोईवाला ब्लॉक परिसर से प्रस्थान करेगी। डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी एवं डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार का सवाल नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड की जनता की भावनाओं से जुड़ा विषय है।

मौके पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अश्वनी बहुगुणा, नीरज त्यागी, डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी, डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट, मनोज नौटियाल, इंद्रजीत सिंह, उमेद बोरा, जीतेन्द्र कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आरिफ अली, सरजीत सिंह, राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, राहुल मनवाल, भारत भूषण कौशल, देवराज सिंह सावन, सुनील कुमार बर्मन, प्रवीण कुमार सैनी, मोहित कपूर्वाण, जावेद अली, गुड्डू पंवार, राहुल आर्य अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button