नगर निगम हरिद्वार ने आइरिश ब्रिज से बैरागी कैम्प तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया

हरिद्वार। नगर आयुक्त हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार द्वारा आइरिश ब्रिज से दिव्यांग घाट होते हुए बैरागी कैम्प तक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में लगभग 55–60 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं वेलनेस समाज फाउंडेशन के लगभग 20 समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना, आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार का संदेश देना रहा। नगर निगम हरिद्वार द्वारा सभी सहभागी संस्थाओं एवं नागरिकों का इस जनहितकारी अभियान में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

इस अभियान में नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की, सहायक नगर आयुक्त गौरव रावत एवं मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त के नेतृत्व में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इस दौरान सुपरवाइजर बलराम, दीपक, विक्रान्त, प्रदीप, धीरज सहित 20 पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता की।
[banner id="1202"]






























