निर्मल दीपमाला स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का हुआ समापन

ऋषिकेश । निर्मल दीपमाला विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। खेल प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नचिकेता सदन ने चैंपियन ट्रॉफी पर अपना अधिकार जमाया। विद्यालय के व्यवस्थापक एवं संस्थापक परम श्रद्धेय महंत राम सिंह महाराज तथा संत जोध सिंह महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त क्रॉस कंट्री धाविका सुशी सोनीजा, डॉ. सुखविंदर सिंह (करनाल) तथा सरदार मंजीत सिंह (रिटायर्ड मैनेजर, पंजाब एंड सिंध बैंक) उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। पांचवीं और छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने ‘विश्रुल ड्रिल’ के माध्यम से अनुशासन और सामूहिक समन्वय का प्रदर्शन किया। वहीं सातवीं एवं आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक ड्रिल के माध्यम से भारत के मानचित्र और अशोक चक्र की आकृति बनाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली का महत्व बताया है । खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में अनजु कुलियाल ने स्वर्ण, हितेश रावत ने रजत और उज्ज्वल ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में काश्वी जटेली, मानवी चमोली और शावनी सरवाना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रथम समूह में प्रथम स्थान पर यशव, द्वितीय स्थान पर तन्मय रायल तथा तृतीय स्थान पर आर्यन रहे। दूसरे समूह में अर्जुन सिंह, दक्षिण और वेदांश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में सोनाली राणा, वंशिका और जानवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। 4×75 मीटर रिले रेस बालिका वर्ग में एकलव्य सदन ने प्रथम, ध्रुव सदन ने द्वितीय तथा नचिकेता सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 4×100 मीटर मिक्स्ड रिले रेस में ध्रुव सदन, नचिकेता सदन और एकलव्य सदन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। महिला अभिभावकों की 100 मीटर दौड़ में प्रियंका सेमवाल, कविता रावत और पूजा भट्ट ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष अभिभावकों की जल संतुलन प्रतियोगिता में मनदीप सिंह गुसाईं प्रथम और दीपक कुलियाल द्वितीय स्थान पर रहे। इसके समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। परम श्रद्धेय संत जोध सिंह महाराज ने मुख्य अतिथि को सिरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
वही मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीम भावना विकसित करते हैं। इसलिए पढ़ाई के साथ खेलों को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

मौके पर विद्यालय के सीनियर समन्वयक मुकुल टायल, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख विनोद कुमार, निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी, अक्षय कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]






























