गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, गौ-सेवा एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक : प्रेमचंद

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है । अग्रवाल ने शीशम झाड़ी स्थित श्री नारायण स्वामी आश्रम, हरिद्वार रोड स्थित जयराम आश्रम तथा पुराना बस स्टैंड के समीप राजीव लोचन आश्रम में आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त आवास विकास में आवास विकास कल्चरल एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, गौ-सेवा एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, सेवा और समरसता की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान विभिन्न मंदिरों एवं आश्रमों के पदाधिकारी, आयोजकगण, श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]







































