Blog

गढ़ सेवा संस्थान 17 नवंबर को धूमधाम से मनाएगा 12वा गढ़ रक्षक महोत्सव ( इगास )

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और लोक अस्मिता को समर्पित गढ़ सेवा संस्थान के तत्वावधान में ईगास बग्वाल का पर्व धूमधाम से 17 नवम्बर को मनाया जाएगा । बता दे 17 नवंबर को शाम 5 बजे से आर्शीवाद वाटिका हरिद्वार रोड़ में कार्यक्रम का आयोजन होगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल ,
कार्यक्रम अध्यक्षता ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल एवं संचालन आर .जे. काव्या करेंगे । कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ के माध्यम से 12 भाग्यशाली विजेताओं को 12 इनाम दिए जाएंगे । जिसमे प्रथम पुरस्कार एक्टिवा स्कूटी , द्वितीय पुरस्कार मोबाइल , तृतीय पुरस्कार साइकिल के साथ ही नो अन्य पुरस्कार वितरित किये जायेंगे । प्रेस वार्ता का संचालन संस्था सचिव गोपाल सती ने किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध “पंडवाज बैंड” का लाइव कॉन्सर्ट, जो की अपने लोकगीतों और पहाड़ी धुनों से पूरे वातावरण को उल्लासमय बनाएगा । इस अवसर पर गढ़ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़ रक्षक महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना, लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिभाओं को सम्मानित करना है।
संस्था अध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि ईगास बग्वाल हमारी लोक पहचान का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें अपनी विरासत, परंपरा और एकता की भावना को सहेजने का संदेश देता है। गढ़ सेवा संस्थान द्वारा इस आयोजन के माध्यम से संस्कृति और समाजसेवा के उत्कृष्ट प्रयास किए जा रहे हैं । कार्यक्रम उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्तराखंड के उत्कृष्ट शिल्पकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा ।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.19907407, 0.87604165);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 33;

पत्रकार वार्ता में देवेंद्र नेगी , मनोज ध्यानी , सुमित पंवार, ताजेंद्र सिंह नेगी , विजय रावत , कौशल बिजलवान
अरुण बडोनी , देवेंद्र नेगी , भगवती प्रसाद रतूड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button