Blog

15 नवंबर को त्रिवेणी घाट में भव्य नारायण भोज सेवा एवं उग्रसेन नगर में दिव्य रात्रि जागरण

ऋषिकेश । ऋषिकेश के उग्रसेन नगर में समस्त काल भैरव सेवा दल के तत्वावधान में 15 नवंबर 2026, रविवार को ऋषिकेश त्रिवेणी घाट में प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक भव्य नारायण भोज सेवा एवं उग्रसेन नगर में रात्रि 10:00 बजे से 16 नवंबर प्रातः 5:00 बजे तक दिव्य रात्रि जागरण तदुपरांत यज्ञ एवं पूर्णाहुति का आयोजन किया जा रहा है यह धार्मिक आयोजन परम पूज्य सद्गुरुदेव भगवान के पावन आशीर्वाद एवं भगवान श्री कालभैरव महाराजजी की असीम कृपा से संपन्न होगा। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के संस्थापक एवं अखिल भारतीय सनातन संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ राजे नेगी ने जानकारी देते हुवे बताया कि आयोजन के अंतर्गत रविवार रात्रि 10 बजे से सोमवार प्रातः 5 बजे तक भव्य रात्रि जागरण किया जाएगा। इस दौरान भगवान के मधुर भजनों एवं देवभूमि उत्तराखंड की गौरवशाली गढ़वाली संस्कृति एवं पारंपरिक लोक परंपराओं के अनुरूप ढोल-दमाऊ और ढोर-थाली की मंगलमय ध्वनियां भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगी। इस पावन अवसर पर सोमवार 16 नवंबर को प्रातः यज्ञ एवं पूर्णाहुति के साथ धार्मिक आयोजन का विधिवत समापन किया जाएगा।

समस्त काल भैरव सेवा दल की ओर से श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी जनता से अपील की गई है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित इस दिव्य धार्मिक आयोजन में पहुंचकर प्रभु के श्रीचरणों में अपनी उपस्थिति अर्पित करें तथा भक्ति, सेवा और सत्संग के इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button