Blog

सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी ने 30 मेधावियों एवं समाजसेवियों को ट्रैक सूट देकर किया सम्मानित

ऋषिकेश। सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी की ओर से इंद्रानगर स्थित विस्थापित कॉलोनी में सम्मान समारोह का आयोजन किया है । बता दे कार्यक्रम में खेल, शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समाजसेवियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 30 ट्रैक सूट वितरित किए गए। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डी.बी.पी.एस. रावत (पूर्व प्रधानाचार्य, श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश) ने कहा कि संस्था प्रत्येक माह शिक्षा, खेल एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावियों और प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करना और समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं व्यवसायी मनोज पंवार का संस्था की ओर से माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं पीएम श्री इंटर कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मनोज गुप्ता ने डी.बी.पी.एस. रावत को ‘गढ़ सेवा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक नरेन्द्र खुराना (साहित्यकार एवं समाजसेवी), सामाजिक कार्यों के लिए पार्षद राजेन्द्र एवं प्रेम सिंह बिष्ट तथा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ओम प्रकाश गुप्ता को ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। सूर्य किरण वेलफेयर सोसाइटी की यह पहल समाज के अन्य लोगों को भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय राम सिंह पंवार एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button