Blog

राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही : अग्रवाल

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश विधानसभा के खदरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता-2026 के समापन समारोह में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अग्रवाल ने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध हों, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ना ही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।

मौके पर महावीर उपाध्याय प्रबंधक नालंदा शिक्षण संस्थान, लक्ष्मण सिंह चौहान प्रबंधक शिवालिक भागीरथी स्कूल, सरोप सिंह पुंडीर पूर्व प्रधान, मोहन सिंह रावत, गुरदेव सिंह रावत टीम कोच, नागेंद्र प्रसाद कार्यक्रम संचालक, ताजबीर सिंह पडियार सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button