Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ने हर्षोल्लास के साथ किया बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह प्रार्थनास्थल पर छात्र -छात्राओं के स्थान पर अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा समाचार, वतर्मान विचार को प्रस्तुत किया गया । ‘बाल दिवस’ हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस की स्मृति में श्र्द्धांजलि के रूप में मनाया जाता है I उनकी इस स्मृति को और अधिक यादगार बनाने हेतु सर्वप्रथम बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया I सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अध्यापिकाओं द्वारा सुबह की प्रार्थना “तुम ही हो माता पिता तुम्हीं हो” के साथ की गई एवं द्वितीय कक्षा की अध्यापिका जसलीन कौर बेदी द्वारा शपथ दिलाई गई।उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं के समक्ष कई प्रकार के खेल व कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमे प्री -प्राईमरी कक्षा की अध्यापिकाओं एवं सीनियर वर्ग की अध्यापिकाओं द्वारा सामूहिक बाल गीत “दिल है छोटा सा,छोटी सी आशा” पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। साथ ही सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं और सभी जुनियर एवम सीनियर छात्र छात्राओं के मध्य रस्साकशी , बॉलीवॉल एवम बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने सभी अध्यापक अध्यापिकाओं को मात देकर विजय हासिल की। सभी बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। वही कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। ‘बाल दिवस’ बच्चों पर समर्पित एक राष्ट्रीय त्यौहार है ।  विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग, विद्यालय प्रधानाचार्या  बिंदु शर्मा ने सभी छात्र – छात्राओं को ‘बाल दिवस’ की बधाई देते हुए उन सभी को पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश के प्रति समर्पण, बच्चों के प्रति प्रेम भावना एवं उनके कर्तव्यों को सभी के समक्ष रखा I साथ ही सभी अध्यापक_ अध्यापिकाओं एवं छात्र -छात्राओं को भी उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम हेतु उन्हे बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बाल दिवस बधाई भी दी।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button