Blog

यहाँ : पेंशनरों के लिए चलाया गया डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान

नरेंद्रनगर । राष्ट्रीय व्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान के अंतर्गत बुधवार को कोषागार नरेंद्र नगर में कोषाधिकारी अपूर्व देवल की देखरेख में दो दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, साइबर सुरक्षा और वित्तीय जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की ओर से एसआई प्रताप सिंह नेगी एवं देवेंद्र सिंह नेगी ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव को लेकर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों से धनराशि निकाल रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्कता बरतने तथा अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की अपील की। अनजान कॉल, लिंक और मैसेज से सावधान रहने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर कोषाधिकारी अपूर्व देवल ने बताया कि अब पेंशनभोगी घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इससे उन्हें बार-बार कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रक्रिया भी सरल एवं सुविधाजनक होगी। वही दो दिवसीय कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से बैंक खातों के संचालन, जीवन बीमा, निवेश एवं अन्य वित्तीय गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। वहीं श्री देव सुमन चिकित्सालय की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। पेंशनरों ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिकों के लिए काफी लाभकारी हैं।

मौके पर सहायक कोषाधिकारी मुकेश बड़ोनी, रोशन पंत, संजय नौटियाल, मुनेश कुमार, ललता पंत, ललित पंत, राधा पाल, अनुराधा, विजय सिंह रावत, ब्रह्मपाल सिंह, गौरव सिंह, कर्मचारी संगठन अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान, ढालवाला संगठन अध्यक्ष सूरवीर सिंह चौहान, जब्बर सिंह पंवार, हर्षमणि भट्ट, जीएस चौहान, चंद्रमोहन बिजल्वाण, सहित अन्य मौजूद थे

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button