यहां : गूलर में बस 120 फीट नीचे नदी में गिरी, 9 की मौत, 27 घायल

ऋषिकेश । आज सुबह करीब 04.50 बजे चौकी गूलर के माध्यम से थाना मुनि की रेती पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बस गूलर पुल से गूलर गाड (नदी) में गिर गई है। सूचना पर थाना मुनि की रेती, थाना नरेंद्रनगर, आपदा राहत दल फायर सर्विस नरेंद्रनगर तथा एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस टीमों द्वारा तत्काल दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैंप से आईटीबीपी भी मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए 108 तथा स्थानीय अस्पतालों, निजी अस्पतालों, एल एंड टी तथा नवयुगा कंपनी की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 घायल व्यक्तियों को तत्काल एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया। पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 घंटे के अंदर घायलों को सकुशल रेस्क्यू किया गया।
जानकारी के अनुसार विश्वनाथ सेवा की बस संख्या *UK09PA-9779* में 34 व्यक्ति सवार थे, जो हरिद्वार से जोशीमठ जा रही थी। बस प्रातः 03.15 बजे हरिद्वार से जोशीमठ के लिए चली थी, जिसे चालक राजेन्द्र सिंह पुत्र कुन्दन सिंह, निवासी क्यूरी पोखरी, रुद्रप्रयाग चला रहा था। उक्त बस प्रातः करीब 04.50 बजे गूलर पुल से लगभग 120 फीट नीचे गूलर गाड (नदी) में गिर गई।
दुर्घटना में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। इनमें से 07 व्यक्तियों की मृत्यु मौके पर ही हो गई थी, तथा 02 व्यक्तियों की मृत्यु अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। अन्य मृत व्यक्तियों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। दुर्घटनास्थल से पीड़ित व्यक्तियों के सामान को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी गूलर पर रखवाया गया है। घायल व्यक्तियों का एम्स अस्पताल ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
घायल व्यक्तियों की सूची –
1. मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष
2. राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष
3. अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष
4. प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष
5. अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष
6. बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष
7. आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष
8. नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष
9. राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष
10. जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष
11. पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष
12. संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष
13. वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष
14. मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष
15. सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
16. खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष
17. नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष
18. परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड
19. आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष
20. पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष
21. अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष
22. आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश
23. रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता
24. दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल
25. रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष

मृतकों की सूची –
1. पन्नू पुत्र घुंघरू, उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी मेखण्दी, पौड़ी गढ़वाल
2. अनुज भंडारी (परिचालक), उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी ग्राम बडल भवानी, शिवपुरी, टिहरी गढ़वाल
3. राज राय पुत्र द्वारिका नाथ राय, निवासी दक्षिण नजीर पर खारला, जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल
4. दीपक गुप्ता, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी मध्य प्रदेश
5. राजेंद्र सिंह (ड्राइवर), उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी पोखरी, रुद्रप्रयाग
6. विक्की पुत्र सेवाराम, उम्र लगभग 37 वर्ष, निवासी मकान नंबर 309, पावर हाउस, चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश
7. सुशील प्रताप सिलोडी पुत्र ब्रह्मानंद सिलोडी, उम्र 55 वर्ष
8. विकास गुप्ता, निवासी मध्य प्रदेश, पता अज्ञात
9. रोहित कश्यप, निवासी चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश।







































