Blog

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दो जरूरतमंदों को किया सहयोग

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को साकार करते हुए लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ विवाह में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। क्लब के इस सराहनीय प्रयास का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की खुशियों में सहभागी बनना और बेटियों के विवाह के अवसर पर उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है।लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन परिवार ने सभी सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना ही क्लब का प्रमुख उद्देश्य है। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

मौके पर
क्लब अध्यक्ष शिवम अग्रवाल , कोषाध्यक्ष कमल नारंग , ललित मोहन मिश्र , विनीत चावला , घनश्याम डंग , जगमीत सिंह , विकास ग्रोवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button