पूर्व मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

ऋषिकेश ( राव शहजाद )। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में गतिमान भूमिगत विद्युत लाइन के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही कुम्भ मे विधुत विभाग के कार्य एंव नगर निगम में बन रहे सब स्टेशन की भी जानकारी ली है । अग्रवाल ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही है तथा कई लोग चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को खोदी गई सड़कों को तत्काल समतल करने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने चेंबर निर्माण के बाद सड़क को दुरुस्त करने की बात कही। इस पर डॉ. अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शीघ्र शुरू करने को कहा है ।
अग्रवाल ने कहा कि भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य में लगभग 50 ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। ऐसे में जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने हैं, वहां संबंधित अधिकारी स्थानीय लोगों के साथ समन्वय बनाकर लचीला व्यवहार अपनाएं, ताकि कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में विद्युत रोस्टिंग नहीं होनी चाहिए और आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनता को नए विद्युत कनेक्शन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में बहुमंजिला निर्माणाधीन पार्किंग में विद्युत विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई। इसके अतिरिक्त अग्रवाल ने कुंभ निधि से विद्युत विभाग द्वारा प्रस्तावित एवं किए जाने वाले कार्यों का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई ठेकेदार लापरवाही बरतता है या निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं करता है तो उसका कार्य तत्काल रुकवाकर उसे हटाने की कार्रवाई की जाए। अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मौके पर अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना, सहायक अधिशासी अभियंता गुरदीप सिंह एवं सहायक अधिशासी अभियंता रुपेश उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]







































