Blog

वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर 14 दबोचे

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने 11 पुरुष और तीन महिलाओं सहित कुल 14 वांछित वारंटीयों को गिरफ्तार किया है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वांछित वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से 15 दिसंबर से 15 दिवस का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज ऋषिकेश पुलिस ने कुल 14 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जल्द ही सभी वारंटियों को न्यायालय पेश किया जाएगा।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button