एक्सक्लूसिव खबरेंटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स

रोटरी क्लब ऋषिकेश लगाएगा रोजगार मेला

रिपोर्ट : राव शहजाद

ऋषिकेश । रोटरी क्लब ऋषिकेश आगामी 22 दिसंबर को ऋषिकेश में रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है मेले में कई कंपनियों द्वारा लगभग 500 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। बता दे कि मंगलवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 दिसंबर को रेलवे रोड स्थित गुरु नानक गुरुद्वारे में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में सिडकुल, पंतनगर व नोएडा की कई कंपनियां शिरकत करेंगी व बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि मेले में कंपनियों द्वारा 10वीं व 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को उनके मूल प्रमाण पत्रों की जांच के आधार पर रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए युवाओं को पहले 740931093, 7409300994, 9761310993 पर पंजीकरण करवाना होगा। कंपनियों द्वारा लगभग 500 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

 

जिसमें उन्हें 10 से 12 हजार रुपए प्रति माह वेतन दिया जाएगा साथ ही भोजन, आवास, जूते व ड्रेस की व्यवस्था कंपनी की होगी। मौके पर पर रोटरी क्लब के सचिव संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष पंकज नागपाल, प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ रवि कौशल, गोपाल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button