एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासन

आईजी गढ़वाल ने ली चारधाम यात्रा को लेकर बैठक

 

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । ऋषिकेश के नगर निगम सभागार में चार धाम की तैयारियों को लेकर आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल ने पुलिस अधिकारियों और स्थानीय व्यापरियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओ पर चर्चा की गई साथ ही स्थानीय लोगों के सुझाव भी मांगे गए। वहीं, आईजी गढ़वाल ने 2024 में होने जा रही चार धाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए सुखद बनाये जाने और चार धाम यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्यों से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त किया जाए।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button