Blog

ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में भरतनाट्यम नृत्यकला पर सुंदर प्रस्तुति ने बांधा समां

ऋषिकेश । ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पिक मैके भरतनाट्यम के क्षेत्र में सर्वांगीण योगदान के लिए युवा एसएनए पुरस्कार (2019) से सम्मानित एवं चेन्नई की”चित्रा विश्वेश्वरन” की वरिष्ठ शिष्या अरूपा लहरी द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्यकला पर सुंदर प्रस्तुति ने समां बांधा है । सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक मोहन डंग,सचिव कैप्टन सुमंत डंग, पूजा डंग, महिमा डंग एवं प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा द्वारा सामूहिक रूप से अतिथिगण अरूपा लहरी” एवं उनके साथ गायन में “के वेंकटेश्वरन, मृदंगम पर “विग्नेश जयरामन”, और वायलिन पर “जी उमा सहित सभी को माला पहनाकर उन्हे भेंट स्वरूप सम्मानित कर स्वागत किया । तत्पश्चात विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की( छात्रा, विद्यालय उपाध्यक्ष अध्या सिंह)द्वारा सभी अतिथिगणों एवम विद्यालय समिति को मंच पर आमंत्रित कर श्लोक मंत्र के साथ दीप प्रज्जवलन कर सुंदर कार्यक्रम का शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ छात्र एवं छात्रा (अनामिका व नैतिक) द्वारा मंच पर मुख्य अतिथि श्रीमती अरूपा लहरी जी एवं उपस्थित अन्य कलाकारों को आमंत्रित आमंत्रित किया।भरतनाट्यम नृत्यकला के द्वारा उन्होंने अदभुत प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं ने उनके द्वारा प्रस्तुति को बहुत सराहा एंड मनोरंज भी किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग एवं प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा द्वारा अरूपा लहरी एवम अन्य सभी जनों को धन्यवाद देते हुए एवम प्रस्तुत वायलिन वाद्ययंत्र द्वारा मधुर,मनोरम, सांकृतिक संगीत एवं भरतनाट्यम नृत्य की हृदय से सराहना की एवम आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शास्त्रीय संगीत कला आजकल के युवाओं के लिए न केवल जरूरी है एवम आगामी भविष्य के लिए भी एक मात्र ऐसा विषय है जिसके द्वारा सभी युवाओ को अपने लक्ष्य को और अधिक बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हुआ है। हम सभी को शिक्षा के साथ साथ संगीत एवं नृत्य कला को भी पूर्णरूप से मेहत्व देना चाहिए।

मौके पर अमनदीप कौर, संजीत पंवार, विनय, किशन अध्यापक एवं अध्यापिकाएं अंकिता, रुचि रावत, रुचि कुकरेती, विद्यालय समन्वयक ज्योति कोठियाल, आरती कुरियाल, सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button