Blog

श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में कर रहा उल्लेखनीय कार्य : प्रेम अग्रवाल

रायवाला। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म लेने पर उनके जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। अस्पताल में जन्मे लगभग 2500 बच्चों का जन्मउत्सव केक काटकर मनाया गया। सोमवार को श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 2500 से अधिक बच्चों के जन्म होने के उपलक्ष में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक व प्रेमचन्द अग्रवाल मौजूद रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल, अस्पताल की मुख्य चिकित्सक डॉ प्रणति दास, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर राजेश जुगलान ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने नवजात शिशुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए वगैर किसी भेद भाव के माताओं व बच्चों की पूरी तरह निःशुल्क सेवा कर रहा है। ऐसे संस्थान वाकई में प्रेरणा के पात्र होते हैं। डॉ प्रणति दास ने बताया कि अस्पताल में उत्तराखण्ड के दुरस्त पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकतर मरीज जटिल अवस्था में अस्पताल पहुँचते हैं। जिनका सफल उपचार अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिशुओं के साथ आए उनके माता पिता के साथ केक काटकर बच्चों का जन्मोत्सव मनाया।

मौके पर कार्यक्रम संयोजक सागर गिरी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, डॉ रजनी सिंह, डॉ शबाना, डॉ अंजली, ऋतु थपलियाल,उषा रतूड़ी सहित अन्य मौजूद रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button