पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में दीक्षारम्भ समारोह किया आयोजित

ऋषिकेश । पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आई क्यू ए सी के डायरेक्टर प्रोफेसर जी के ढ़ींगरा थे। उन्होंने कहा की उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा गतिमान विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की एवं सभी आए हुए शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से आए हुए प्रोफेसर एमएम जोशी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मुक्त वि० विश्वविद्यालय इंटरनेट के माध्यम से अपने हर विद्यार्थी को नोट्स प्रदान कर रहा है।उन्होंने ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस की जानकारी साझा की। डॉ दीपांकर जोशी ने बताया कि अब विद्यार्थी एक ही सत्र में दो विभिन्न कोर्सेज की पढ़ाई एक साथ कर सकते हैं। डॉक्टर विनोद ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के प्रदेश में अनेक स्टडी सेंटर है, उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपनी समस्याओं के हल के लिए स्टडी सेन्टर में जाने को कहा है । डा० गोविन्द सिंह रावत ने सभी विषयों की कांउसिंलिंग के लिए शिक्षार्थियों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ एस के कुडियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय किया उन्होंने इस अध्ययन केंद्र पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पंजीकृत द्दात्र, छात्राओं हेतु उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस अध्ययन केंद्र के सह-समन्वयक डॉ श्रीकृष्ण नौटियाल ने इस संगोष्ठी में आये सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दीक्षारम्भ कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से 70 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

मौके पर ऋषिकेश परिसर केडा० सुरमान आर्य, डा०राकेश जोशी,डा० शालिनी रावत,डा०दिनेश सिंह अन्य उपस्थित रहे।
[banner id="1202"]





























