एक्सक्लूसिव खबरेंक्राइमपर्यटन

रायवाला पुलिस ने दो फरार वारंटी दबोचे

 

रायवाला  (  राव शहजाद  )    । थाना रायवाला पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान मे प्रदेश स्तर पर प्रचलित अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु विभिन्न न्यायालय से निर्गत गैरजमानतीय वारन्ट की शत-प्रतिशत तामिल किये जाने के अनुक्रम मे थाना रायवाला पुलिस द्वारा 7 जनवरी 2024 को न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारन्ट के सम्बन्ध मे कार्यवाही करते हुए न्यायालय के आदेशानुसार फरार 2 वारंटी के दिये गये पते पर दबिश देकर वारन्टी को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार किया गया है । वारंटी को समय से न्यायालय पेश किया गया है ।रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र चौहान ने बताया कि वारंटी की पहचान कैलाशमणी रतूडी पुत्र विशालमणी रतूडी निवासी सहाबनगर छिद्धरवाला रायवाला जनपद देहरादून 52 वर्ष , अक्षय पुत्र बूटीनाथ निवासी हरिपुरकला रायवाला उम्र-29 वर्ष के रूप में हुई है।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button