Blog

विधायक प्रेमचंद ने विकास कार्यों का किया उद्घाटन

रायवाला ( राव शहजाद ) । प्रतीत नगर वार्ड -1 स्थित गोर्खाली भवन में विधायक निधि से लगभग ₹ 5 लाख की लागत से निर्मित फर्श एवं अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधायक निधि का सदुपयोग करते हुए लगातार जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोर्खाली समाज का योगदान समाज और क्षेत्र के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कार्य पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त करते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

मौके पर प्रतीतनगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, चित्रवीर क्षेत्री, यशोदा शर्मा, तिलक बहादुर, पदम थापा, अलका क्षेत्री, गणेश रावत, विष्णु शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button