Blog

ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता , दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश ( राव शहजाद ) । तीर्थनगरी में दो दुकानों के शटर तोड़ गल्ले में रखी नगदी चोरी कर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं जो यहां छिपकर रह रहे थे। बता दे मिली जानकारी के अनुसार बीती 12 अप्रैल हरिद्वार रोड स्थित कृष्णा मिष्ठान भण्डार में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर गल्ले से 55,000/- की नकदी चोरी कर ली थी। इसके बाद बीती 23 जून को देहरादून रोड पर न्यू कैलाश मेडिकल हॉल को निशाना बनाते हुए चोरों ने यहां भी उसी अंदाज में घटना को अंजाम दिया और गल्ले से करीब 22 हजार की नकदी चोर उड़ा ले गए। चोरी की उक्त दोनों घटनाएं नगर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर होने से इनका जल्द खुलासा पुलिस के लिए भी चैलेंज था। जिसके बाद से ही पुलिस इन घटनाओं के खुलासे में लगी हुई थी। बीते कल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त चोरी की घटनाओं में लिप्त दो लोग खाण्ड गांव जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले अण्डरपास के पास दोबारा चोरी करने की नीयत से बैठे हैं। सूचना पर तुरन्त दौड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया की आरोपियों की पहचान विवेक गोयल पुत्र सतीश गोयल, निवासी जटवाड़ा मोहल्ला, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र 28 वर्ष , विक्रम पुत्र कर्मवीर, निवासी ग्राम बड़वासनी, थाना सदर, जनपद सोनीपत (हरियाणा), उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बिनेश कुमार , कॉन्स्टेबल विनीत कुमार , कॉन्स्टेबल हिमांशु कुमार शामिल थे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button