Blog

कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया ने की उनके पक्ष में मतदान करने की अपील

ऋषिकेश । नगर पंचायत स्वार्गाश्र जॉक के लिए कांग्रेस की अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने अपना प्रचार तेज करते हुए सोमवार को सभासद प्रत्याशी मुरलीधर शर्मा व कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर चार में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपने व सभासद मुरलीधर शर्मा के पक्ष में मतदान करने व कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के निशान पर मोहर लगाने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सभासद प्रत्याशियों के समर्थकों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष, सभासद एवं कांग्रेस पार्टी के जिंदाबाद के नारे लगाएं। इस अवसर पर वार्ड नंबर चार के सभासद प्रत्याशी मुरलीधर शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल, आदेश तोमर, अंकित गुप्ता, आकाश नागर, ऋषभ अग्रवाल, अनीश कृष्ण बिष्ट, रमन, देवेन्द्र राणा, अतुल गोयल, सत्येंद्र नेगी, विजेंद्र नेगी, राम बहादुर, चेतन चौहान सहित अन्य मौजूद रहे ।

[banner id="1202"]

Related Articles

Back to top button